निगरानी टीम ने छपरा के तरैया में तैनात बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह के घर, दफ्तर और ससुराल में छापेमारी की। इस दौरान कैश, एक किलोग्राम सोना और कई अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।
निगरानी थाना पटना में 30 अक्टूबर को बीडीओ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। पटना से पहुंची निगरानी की टीम ने तरैया में बीडीओ कार्यालय में छापेमारी की। बताया जाता है कि वहां टीम को कुछ हाथ नहीं लगा। प्रखंड कार्यालय में निगरानी के पुलिस उपाधीक्षक अपने पदाधिकारियों के साथ करीब साढ़े 9 बजे पहुंच गए। उन्होंने प्रखंड के प्रधान लिपिक को साथ लिया और बीडीओ के मढौरा स्थित आवास पर छापेमारी की।
करीब साढ़े 11 बजे बीडीओ कार्यालय पहुंची और वहां रखी दो अलमारियों का ताला तोड़वा दिया। अलमारियों को टीम के सदस्यों द्वारा बारीकी से खंगाला गया। तलाशी के बाद निगरानी टीम के प्रभारी सत्यकाम ने बताया कि निगरानी थाना में दो दिनों पहले 30 अक्टूबर को तरैया बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। टीम करीब दो बजे लौट गई।
मुझे फंसाया गया : बीडीओ
बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि उनके पिता की अचानक तबीयत खराब हो गई। इस वजह से वे छापेमारी के दौरान अनुपस्थित थे। उनपर गलत आरोप लगाकर फंसाया गया है। जांच में वह निगरानी टीम का सहयोग करेंगे।
बता दें कि तरैया बीडीओ के कार्यालय में जरूरी जांच के लिए निगरानी टीम के आग्रह पर मढौरा एसडीओ डॉ प्रेरणा सिंह ने दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की। हाजीपुर नगर थाना अंतर्गत वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित बीडीओ के ससुराल में भी छापेमारी हुई। निगरानी विभाग के डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि बीडीओ पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें 65 लाख रुपए दिखाया गया है, जिसमें आय से 87 अधिक है।


“Thank you so much for sharing all this wonderful info with the how-to's!!!! It is so appreciated!!!”