2 बच्चों की मां ने पास की BPSC की परीक्षा, 52 वीं रैंक लाकर SDM बनेंगी नगमा

0

बिहार में बीपीएससी की 67वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इसमें दो बच्चों की मां नगमा तबस्सुम ने भी बाजी मारी है. नगमा ने तीसरे प्रयास में ये सफलता हासिल की है. अब वो एसडीएम पद पर नौकरी करेंगी. उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने ससुर और पति को दिया है.



बिहार लोक सेवा आयोग यानी की बीपीएससी ने बिहार प्रशासनिक सेवा की 67 वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में पूर्वी चम्पारण की रहने वाली महिला नगमा तबस्सुम ने भी सफलता हासिल की है. उन्होंने बीपीएससी परीक्षा में 52 वीं रैंक हासिल की है जिसके बाद अब वो एसडीएम बनेंगी. खास बात ये है कि तबस्सुम ने ये परीक्षा दो बच्चों की परिवरिश करते हुए पास की है.   परिवारिक जिम्मेवारियों को निभाते हुए नगमा ने बीपीएससी परीक्षा में अपने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है. नगमा तबस्सुम ने अपने दो बच्चों की देखभाल के साथ पढ़ाई में दिन-रात मेहनत की और अब एसडीएम बनने जा रही हैं.  नगमा की मानें तो उसके ससुर और पति का सपना था कि वो सिविल सर्विस की परीक्षा में सफलता प्राप्त करे. उनकी प्रेरणा से ही नगमा ने तैयारी शुरू की और दो बार असफलता मिलने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी.

Post a Comment

0Comments

“Thank you so much for sharing all this wonderful info with the how-to's!!!! It is so appreciated!!!”

Post a Comment (0)